नई दिल्ली, फरवरी 5 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को फैसला किया कि वह पश्विम बंगाल विधानसभा चुनाव में किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी 294 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी नेतृत्व की पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में शामिल पश्चिम बंगाल के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इसको लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग दलों के साथ गठबंधन करने से जमीनी स्तर पर कांग्रेस का कार्यकर्ता हतोत्साहित हुआ है। बता दें कि कांग्रेस ने वर्ष 2021 का विधानसभा चुनाव वाम दलों के साथ गठबंधन में लड़ा था और उसे एक भी सीट नहीं मिली थी। खरगे के आवास पर बैठकयह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास '10 राजाजी मार्ग' पर...