जमशेदपुर, जुलाई 31 -- जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प. बंगाल के परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह से मुलाकात कर बंगाल सीमा पर ट्रांसपोर्टरों से की जा रही कथित अतिरिक्त शुल्क वसूली का मुद्दा उठाया। गुरुवार को परिवहन भवन में मुलाकात के दौरान विभाग के प्रधान सचिव डॉ. रवि इंदर सिंह भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल की मांग प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि बंगाल बॉर्डर के चेकपोस्टों पर परिवहन विभाग की ओर से अनुचित शुल्क वसूला जा रहा है। एसोसिएशन ने मांग की कि इस व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए, क्योंकि इससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया गया कि वाहन मालिकों से प्रति वर्ष 11,000 रुपये अतिरिक्त टैक्स, प्रति माह 1,200 रुपये मैकेनिकल टैक्स तथा वाहन के व...