प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- पश्चिम बंगाल के चुनाव की वजह से जनपद के विपणन विभाग को लखनऊ से डिमांड पर मिलने वाला जूट का बोरा ही नहीं मिला है। अब क्रय केंद्रों पर खरीद के समय कर्मचारियों और किसानों को परेशानी होगी। गेहूं क्रय केंद्र खुलने से पहले ही विपणन की ओर से लखनऊ डिपो को पत्र भेजकर 35,700 जूट के बोरा की आपूर्ति मांगी गई थी। लगभग एक माह का समय बीत जाने के बाद भी कोलकाता से जूट का बोरा नहीं मिला है। अब जनपद के क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई। विभाग का दावा है कि 50 किलोग्राम की क्षमता का उनके पास 15 हजार गेहूं का बोरा उपलब्ध है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार कालाबाजारी व कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद के समय जूट के बोरा में पॉश मशीन की कोडिंग का स्कैन कर सील करना आवश्यक है। बगैर बोरा ...