रांची, मार्च 31 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस हाई अलर्ट हो गई है। पड़ोसी राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही झारखंड-बंगाल सीमावर्ती मुरी स्थित गेटवे ऑफ झारखंड चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिग अभियान की शुरुआत कर दी गई। बंगाल आने व जानेवाले वाहनों की कड़ाई से जांच की जा रही है। मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार मेहता ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर जांच अभियान तेज किया गया है। वाहनों में अवैध हथियार, जरूरत से ज्यादा पैसा, मादक पदार्थ आदि की जांच जारी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड व पश्चिम बंगाल पुलिस की समन्वय बैठक में चेकिग पर सहमति बनी थी। इसके तहत चेकिग शुरू की गई है। सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है, ताकि कहीं से कोई गड़बड़ी की गुंजाइश न हो। अगले आदेश तक मुरी स्वर्णर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.