नई दिल्ली, मई 4 -- देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। इस दौरान पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी बड़ा उलटफेर करती नजर आ रही है और प्रदेश की 294 में से 204 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है। हालांकि चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी की हार होते देख आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बिफर गए हैं और उन्होंने इसे SIR के घपले, चुनाव आयोग के घपले और मोदी-शाह द्वारा सुरक्षाबलों के बेजा इस्तेमाल की जीत बताया है। उनका कहना है कि इसे लोकतंत्र की जीत कतई नहीं कहा जाना चाहिए क्योंकि इस चुनाव में 27 लाख लोगों को मताधिकार से वंचित कर दिया गया। संजय सिंह ने यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए दी। इस दौरान उन्होंने बंगाल चुनाव की तुलना हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्ध...