दिल्ली, अप्रैल 28 -- पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे दौर में राजधानी कोलकाता और आसपास की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा.इस दौर में कम से कम 40 सीटों पर मतुआ समुदाय निर्णायक स्थिति में है.इस दौर में जिन सीटों पर मतदान होना है वहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को मजबूत माना जाता है.वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में इनमें से 123 सीटें जीत कर पार्टी ने सीटों की संख्या के लिहाज से नया रिकार्ड बनाया था.इस दौर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों की साख दांव पर है.पिछली बार बीजेपी को इनमें से महज 18 सीटें मिली थी.लेकिन इस बार पार्टी यहां कम से कम 100 सीटों पर जीत के दावे कर रही है.पहले दौर में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटरों का मतदान प्रतिशत दो फीसदी ज्यादा रहा था.इस बार भी उनकी भूमिका काफी अहम होने की संभावना है...