नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार स्कूली पाठ्यक्रम में भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद के योगदान को शामिल करेगी। अधिकारी ने यहां राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए कंपोजिट ग्रांट (समग्र अनुदान) के तौर पर 300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान इन स्कूलों का बुनियादी ढांचा और सुविधाएं खराब हो गई थीं, क्योंकि पिछली सरकार का ध्यान केवल 'खेला' (खेल), 'मेला' (मेले), पूजा अनुदान और इमामों के भत्ते पर ही केंद्रित था।उन्होंने यह भी पढ़ें- क्या खास है विद्या भारती के स्कूलों म...