पश्चिम बंगाल के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
हरदोई, सितम्बर 3 -- हरदोई। लखनऊ-बरेली रेलवे लाइन पर एक सितंबर की रात हरदोई जीआरपी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक की पहचान गुरुवार को हो गई। युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और घर से साउथ दिल्ली जाने के लिए निकला था। पहचान होने के बाद जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि रेलवे लाइन पर ट्रेन दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई थी। उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर थाना क्षेत्र के गोदनपाड़ा टिन बाजार निवासी ज्योति ठाकुर (33) के रूप में हुई है। मृतक के भाई राजदेव ठाकुर ने जीआरपी को दी तहरीर में बताया कि ज्योति ठाकुर साउथ दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर खादर में रहता था। एक सितंबर को वह घर से साउथ दिल्ली जाने के लिए निकला था। इसी दौरान हरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.