केके पांडेय, नवम्बर 29 -- यूपी के प्रयागराज में जार्जटाउन के एक गार्डेन में इंजीनियर की डॉक्टर बेटी की 22 नवंबर को शादी समारोह में 45 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। शातिर चोर आसपास जिले के नहीं बल्कि अंतरप्रांतीय गिरोह के सदस्य है। पश्चिम बंगाल के इस गिरोह की एक-दो नहीं बल्कि छह राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है। पूर्व में गिरोह के कई सदस्य जेल भी जा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो इसी गिरोह ने उसी दिन अंदावा स्थित एक गेस्ट हाउस में भी 20 लाख रुपये की चोरी को भी अंजाम दिया था। अहम सुराग मिलने के बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की दो टीमें पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी हैं। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि शातिर चोर गिरोह अलग-अलग राज्यों में भ्रमण कर बड़ी चोरी को अंजाम देता है। खासकर शादी-विवाह व अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.