पश्चिम बंगाल के मंत्री का सेंट्रल बार में अभिनंदन
वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी। पश्चिम बंगाल सरकार में संसदीय कार्य राज्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री उमेश राय का रविवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से सम्मान किया गया। उमेश राय मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं और उत्तर हावड़ा सीट से विधायक चुने गए। सेंट्रल बार के सभागार में आयोजित समारोह में अध्यक्ष प्रेमप्रकाश गौतम और महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष रामजन्म सिंह, मोहन यादव, अमरनाथ शर्मा, अश्विनी कुमार राय, अरविंद कुमार राय, विंध्याचल चौबे, पीपी आनंद, जितेंद्र यादव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इससे पहले उमेश राय ने काशी विश्वनाथ और कालभैरव का दर्शन पूजन भी किया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: अस्सी की अड़ी पर व्योमेश का अभिनंदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.