नई दिल्ली, जून 12 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसी भी चुनाव पर मिशन मोड की तरह काम करती है। यही वजह है कि पिछली विधानसभा चुनाव में 72 सीटों पर सिमटने वाली भगवा पार्टी पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही। अब भाजपा का अगला बड़ा लक्ष्य पंजाब है, जहां उसकी अपनी सरकार कभी नहीं रही है। आपको बता दें कि पंजाब में अगले ही साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उसके लिए राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। पार्टी सभी 117 सीटों पर बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ने की तैयारी में है। उसने संकेत दिए हैं वहां पर सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जो असंतोष है, उससे चुनाव के पहले कुछ राजनीतिक उलटफेर हो सकते हैं। पंजाब में हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा भले ही बड़ी जीत हासिल नहीं कर पाई हो, लेकिन इससे उसे अपनी जमीनी तैयारी के लिए काफी बड़ा फीडबैक मिला ...