पश्चिम बंगाल के कांवरिया एक क्विंटल का विशेष कांवर लेकर जा रहे बाबाधाम
भागलपुर, जुलाई 18 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। पश्चिम बंगाल के कांवरियों का जत्था भारी-भरकम कांवर लेकर अजगैवीनाथ धाम से बाबाधाम जा रहा है। शुक्रवार की शाम पश्चिम बंगाल के कालीघाट से पहुंचे दो दर्जन कांवरियों के जत्थे ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद बाबा अजगैवीनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने लगभग एक क्विंटल वजन वाले विशेष कलश कांवर में गंगाजल भरा और संकल्प लेकर पैदल यात्रा प्रारंभ की। कांवरिया राजदेव नाथ, बिट्टू महाराज, रिजू नंदी आदि ने बताया कि उनकी 24 सदस्यीय टोली इस वर्ष बांग्ला सावन प्रारंभ होने से एक दिन पहले सुल्तानगंज पहुंचकर गंगाजल भर रही है। वे सोमवार को बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- आस्था, परंपरा और सेवा का अद्भुत संगम है श्रावणी मेला यह भी पढ़ें- बाबानगरी में बांग्ला श्रावण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.