हजारीबाग, मार्च 9 -- हजारीबाग ,नगर प्रतिनिधि। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश हेंब्रम की अध्यक्षता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कार्यक्रम, हजारीबाग स्थित झंडा चौक में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह उपस्थित हुए। पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि 7 मार्च 2026 को देश की राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी क्षेत्र में 9 वें अंतरराष्ट्रीय संथाली सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची थी। जिस कार्यक्रम में विदेश से भी बड़ी संख्या में विदेशी अतिथि भी शामिल हुए थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं क...