जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- पटमदा के लावा सार्वजनिक हरि मंदिर में आयोजित सप्तम रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे गांव को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। पश्चिम बंगाल से आई महिला कीर्तन मंडली ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस आयोजन में झारखंड व पश्चिम बंगाल की कुल 12 कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं। कार्यक्रम में जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो व प्रदीप बेसरा, प्रमुख बालिका सोरेन, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, मुखिया कानूराम बेसरा, बृंदावन दास सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.