एटा, मई 4 -- पश्चिम बंगाल, असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा जिला कार्यालय, पंडित दीनदयाल चौक भाजपाइयों ने विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए जय श्रीराम, 'भारत माता की जयकारे लगाये। नाचते-झूमते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी चलाकर बधाई देते हुए जश्न मनाया। जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, जनता का भाजपा की विकासवादी नीतियों पर अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि आज का परिणाम यह सिद्ध करता है कि देश की जनता केवल और केवल राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति को ही प्राथमिकता देती है। पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा का शानदार प्रदर्शन विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का अंत है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल समेत तीन राज्यों में जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.