चाईबासा, अप्रैल 13 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज का तीन दिवसीय वार्षिक तकनीकी उत्सव आइडिया रंगमंच 2.0 का फाइनल राउंड, पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस उत्सव का सबसे प्रतीक्षित आयोजन राज्य स्तरीय आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता रहा, जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं महाराष्ट्र आदि तीन राज्यों के 10 संस्थानों एवं कॉलेजों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज से कुल 43 आइडिया, बाहरी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से 40 आइडिया तथा विद्यालयों से 5 आइडिया पंजीकृत हुए। कड़ी निर्णय प्रक्रिया के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। प्रथम स्थान पश्चिम बंगाल की अदामास यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा प्रस्तुत आइडिया ने प्राप्त किया, जिन्हें प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए 50,000 रुपया सीड मनी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.