हल्द्वानी, जुलाई 31 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य एवं पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे प्रकाश जोशी का कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। स्वराज आश्रम में वक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की बात कही। उन्होंने जिम्मेदारी देने पर केन्द्रीय नेतृत्व का अभार जताते हुए मिलजुल कर कांग्रेस को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रस्तावित रैली ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी। नेता प्रतिपक्ष यश...