नई दिल्ली, जुलाई 6 -- संसद के मानसून सत्र के दौरान ही पश्चिम बंगाल में तीन राज्यसभा सीटों के उपचुनाव के बाद भाजपा और एनडीए उच्च सदन में और मजबूत हो जाएगा। केंद्र सरकार को इसका पहला बड़ा लाभ संभावित महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन विधेयक में मिल सकता है, जिसके लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरी है। तीन सीटों की बढ़त के बाद भाजपा की संख्या 117 हो जाएगी और राजग 145 पर पहुंच जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ही तृणमूल कांग्रेस में विधानसभा से लेकर संसद तक बड़ी टूट हुई। लोकसभा के 20 सांसदों ने उससे अलग होने की घोषणा कर दी और विधानसभा में अलग गुट ने अपना नेता चुन लिया। राज्यसभा में वैसी टूट तो नहीं हुई, लेकिन उसके 13 में से तीन सांसदों ने इस्तीफा दे दिया था। अब इन तीन सीटों के लिए उपचुनाव होने जा रहा है। चूंकि तीनों सीटों के लिए अलग-अलग उपचुनाव ...