नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में अपनी ही 12 साल की भांजी के साथ बलात्कार और उसकी निर्मम हत्या के आरोपी दिलीप रॉय को पुलिस ने सोमवार तड़के एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची टीम पर आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मासूम बच्ची का नग्न और सड़ा-गला शव कुलिक नदी के पास के जंगलों से मिलने के बाद से ही पुलिस पिछले चार दिनों से आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।पुलिस की गाड़ी के टायर में लगी गोली रायगंज के गौरी ग्राम पंचायत इलाके में हुई इस मुठभेड़ का ब्योरा देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "मूल रूप से झारखंड का रहने वाला दिलीप रॉय राय...