नई दिल्ली, मार्च 13 -- कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महंगाई भत्ता (डीए) बकाया को लेकर राज्य सरकार के एक वर्ग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद आंदोलन किया। इस दौरान खाद्य भवन के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई, जब कुछ प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दफ्तर आने वाले अपने साथियों को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। यह प्रदर्शन संयुक्त आंदोलन मंच की ओर से किया गया था। कर्मचारियों की मांग है कि राज्य सरकार डीए के बकाया का भुगतान करे और इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देशों को लागू करे। मंच के नेता भास्कर घोष ने दावा किया कि अधिकांश कर्मचारियों ने आंदोलन के समर्थन में काम से दूरी बनाई। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी दफ्तर पहुंचे, उन्हें लाल गुलाब देकर आंदोलन के समर्थन में घर लौटने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.