पश्चिम चंपारण, जनवरी 28 -- पश्चिम चंपारण के मझौलिया में युवक की मौत के बाद काफी हंगामा हुआ है। मंगलवार की शाम यहां हाई स्कूल चौक पर डोजर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। चीनी मिल के सीजीएम ने मानवीय आधार पर दाह संस्कार के लिए पैसे दिए थे। इस हादसे के बाद रात में लोग आक्रोशित हो गए थे। इसके बाद लोगों ने यहां चीनी मिल पर हमला कर दिया था। इस हमले में चीनी मिल के गार्ड का सिर फट गया था। नाराज लोगों ने दरवाजे का शीशा तोड़ दिया था। मामले को शांत करवाने आई पुलिस पर भी लोगों ने हमला कर दिया। लोगों को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस हमले में दो दारोगा और चीनी मिल के गार्ज का सिर फट गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.