बगहा, अप्रैल 25 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले में खेलों के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला लैक्रॉस एसोसिएशन का शनिवार को गठन किया गया। शहर के बुलाकी सिंह चौक स्थित स्थल पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के अध्यक्ष पद पर राहुल कुमार को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में सिकंदर चंद्रा और मो. सहमत अली को जिम्मेदारी सौंपी गई। महासचिव के पद पर मुनिता कुमारी को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संयुक्त सचिव के रूप में अभिनव प्रज्ञान और धर्मेन्दर कुमार का चयन हुआ। संगठन की आर्थिक जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष सचिन कुमार को दी गई। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में सिमरन कुमारी, रेहान अख्तर, समीर अख्तर और आकाश कुमार को शामिल किया गया है। नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.