मुंगेर, जुलाई 20 -- मुंगेर। सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता 2026 अंडर-15 का फाइनल मैच सोमवार को पोलो मैदान में मुंगेर और पश्चिम चंपारण टीम के बीच खेला गया। जिसमें पश्चिम चंपारण की टीम मुंगेर को पराजित कर चैंपियन बनी। फाइनल में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। पश्चिम चंपारण टीम के कप्तान करण गुप्ता के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए अपनी टीम के लिए तीन गोल किये। पश्चिम चंपारण की ओर से जर्सी नंबर 52 के खिलाड़ी अंकित कुमार, जर्सी नंबर 46 के खिलाड़ी अमित कुमार और जर्सी नंबर 39 के खिलाड़ी रोहित सोहानी ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किये। मेजबान टीम मुंगेर के कप्तान ऋषु कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने मैदान में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल के कई प्रयास किये लेकिन गोल करने में सफल नहीं ...