बगहा, जून 14 -- बेतिया, निज संवाददाता । पंचायती राज विभाग पटना ने जिले के ग्रामीणों को प्रखंड व जिला मुख्यालय जाने से छुटकारा दिलाने के लिए ग्राम पंचायत स्थित सरकार भवन में आधार सेवा केंद्र शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सिलसिले में जिले मे पहले चरण में 66 पंचायतों के पंचायत सरकार भवन में आधार सेवा केन्द्र खोलने की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। ज्ञातव्य हो कि जिले के 303 ग्राम पंचायतो में आधार सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इसके तहत शुरुआती दौर में 66 पंचायतों में आधार मशीने लगाकर केन्द्र शुरू करना है। इन केन्द्रों पर ग्रामीण अपना नया आधार कार्ड बनवा सकेंगे। साथ ही नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर अपडेट या सुधारने का काम भी करा सकेंगे। आधार केन्द्र संबंधित पंचायतों के पंचायत सरकार भवन में संचालित किए ...