नई दिल्ली, अगस्त 27 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल ने कहा कि इस समय भारत में पश्चिम की आंधी बहुत तेज बह रही है। जेन-जी के जरिए भारत में सांस्कृतिक मार्क्सवाद का प्रयोग चल रहा है और दुनिया की कई ताकतें अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर युवाओं को भड़का रही हैं। गालियों को न्यू नॉर्मल बनाया जा रहा है। ऐसे माहौल में छत्रपति शिवाजी जैसे चरित्र ही दीवार बन सकते हैं।

शिवाजी का प्रेरणादायक जीवन दिल्ली के द अशोका होटल में दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के सेवा प्रकल्पों की सहायता के लिए अक्टूबर में होने वाले महानाट्य 'जाणता राजा' की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में कृष्णगोपाल ने कहा कि शिवाजी ने किशोरावस्था में ही स्थानीय युवाओं को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में लगाया था। घोर...