नई दिल्ली, मार्च 27 -- प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक राज्यों ने पूरी तरह सहयोग करने का भरोसा दियानई दिल्ली, विशेष संवाददाता।पश्चिम एशिया में उभरते संकट और उसके भारत पर संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, सतर्कता और दीर्घकालिक (लंबे समय की) तैयारी पर विशेष जोर दिया गया।प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक हालात लगातार बदल रहे हैं और ऐसे समय में भारत को सजग, तैयार और एकजुट रहना होगा। उन्होंने राज्यों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वय...