पटना, मार्च 28 -- राज्य में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि खरीफ में भी कोई दिक्कत नहीं हो। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट की आड़ में खाद की कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती की जा रही है। अधिकारियों को भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री ने मीठापुर स्थित विभागीय कक्ष में उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा की। सभी प्रमंडलों एवं जिलों के कृषि अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने बताया कि किसी जिले में उर्वरक की कमी नहीं है। 28 मार्च तक यूरिया 2.63 लाख एमटी, डीएपी 1.43 लाख एमटी, एनपीके 2.07 लाख एमटी, एमओपी 0.39 लाख एमटी, एसएसपी 1.02 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध है। मार्च माह में आवंटन की 66 फीसदी यूरिया, 75 फीसदी एनपीके और 8...