नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को संसद के दोनों सदनों में बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार संघर्ष वाले देशों में रहे रहे भारतीयों की सुरक्षा और देश में लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जयशंकर ने कहा कि भारत तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीति के पक्ष में है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ईरान से कूटनीतिक संपर्क भी बनाए हुए है। सोमवार को बजट बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन विदेश मंत्री जयशंकर ने अपनी ओर से पहले राज्यसभा और फिर लोकसभा में स्वत संज्ञान लेते हुए इस मुद्दे पर बयान दिया। हालांकि, दोनों सदनों में विपक्ष इस पर चर्चा की मांग कर रहा था। इस मांग को लेकर विपक्ष हंगामा करता रहा तथा राज्यसभा से उसने बहिर्गमन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.