पश्चिम एशिया तनाव के बीच रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी राहत, चार माह का समय बढ़ा
गुड़गांव, अगस्त 12 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण निर्माण सामग्री की आपूर्ति और परिवहन प्रभावित होने के मद्देनजर हरियाणा रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (हरेरा) गुरुग्राम ने रियल एस्टेट परियोजनाओं को बड़ी राहत दी है। प्राधिकरण ने पात्र परियोजनाओं की निर्माण अवधि में चार महीने की स्वतः बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। 11 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार ऐसी सभी पंजीकृत रियल एस्टेट परियोजनाएं, जिनकी पूर्णता तिथि, संशोधित पूर्णता तिथि या बढ़ाई गई पूर्णता तिथि 28 फरवरी 2026 या उसके बाद आती है, उन्हें स्वतः चार महीने की अतिरिक्त अवधि मिलेगी। प्राधिकरण ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को अप्रत्याशित परिस्थिति (फोर्स मेज्योर) माना है। इसके कारण निर्माण सामग्री की उपलब्धता, आपूर्ति श्रृंखला और परियोजनाओं की रफ्तार प्रभावित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.