नई दिल्ली, मार्च 29 -- मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते जो भी परिस्थितियां पैदा हो रही हैं, उनसे हम सभी 140 करोड़ भारतवासियों को मिलकर निपटना है। उन्होंने कहा, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। पीएम मोदी ने कहा, मैं अपने देशवासियों से कहना चाहता हूं कि आप सभी सतर्क रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। इसके अलावा पीएम मोदी ने खेलों का जिक्र करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण की भी अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं खाड़ी देशों में रह रहे और वहां काम करे एक करोड़ भारतीयों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए उन देशों का हार्दिक आभारी ह...