पटना, मार्च 28 -- राज्य सरकार नदियों और नहरों के तटबंधों पर सौर ऊर्जा के उत्पादन की योजना पर तेजी से काम कर रही है। इस क्रम में पश्चिमी सोन नहर के तटबंध पर 10 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना मंजूर की गयी है। इसका निर्माण बिजली कंपनी ही करेगी। जल संसाधन विभाग ने इसके लिए बिजली कंपनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। एनओसी मिलने के बाद बिजली कंपनी शीघ्र इसका निर्माण प्रारंभ करेगी। जल संसाधन विभाग ने पिछले दिनों व्यापक समीक्षा के बाद बिजली कंपनी को निर्माण की हरी झंडी दे दी। इसके लिए नहर के तटबंध के प्रारंभिक हिस्से में पहले किलोमीटर का स्थल चिह्नित किया गया है। इस हिस्से में लगभग 80 हजार वर्ग फीट भू-भाग में सौर उर्जा का प्लांट लगाया जाएगा। हालांकि विभाग ने बिजली कंपनी के समक्ष यह भी स्पष्ट कर दिया है कि इस सौर ऊर्जा प्लांट के ब...