पश्चिमी सिंहभूम में 6 अप्रैल से लगेगा लीज नवीकरण कैंप
चाईबासा, मार्च 26 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चन्दन कुमार ने कहा है कि जिला में खासमहाल भूमि के कई लीजधारियों के द्वारा लीज नवीकरण हेतु आवेदन नहीं दिए जाने के कारण बड़ी मात्रा में राजस्व की हानि हो रही है। इसे देखते हुए उन्होंने लंबित आवेदनों की प्राप्ति एवं निष्पादन हेतु खासमहाल पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सदर चाईबासा, पोड़ाहाट चक्रधरपुर और जगन्नाथपुर को अपने-अपने कार्यालय परिसर में खासमहाल लीज नवीकरण हेतु कैंप लगाने का निर्देश दिया है। यह कैंप आगामी 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी खासमहाल पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उपसमाहर्त्ताओं को संबंधित अंचल अधिकारी के माध्यम से उपरोक्त तिथि के अनुसार प्रचार-प्रसार करते हुए लीजधारियों से लीज नवीकरण हेतु सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में आवेदन प्राप्त करने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.