चाईबासा, जून 1 -- चाईबासा, संवाददाता। स्थानीय रेस्टोरेंट में पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पांचवीं बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चैंबर के अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने की। इस दौरान नए सत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा निर्धारित की गई। सदस्यों ने कार्यक्रमों की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों तथा व्यापार एवं उद्योग जगत के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों एवं उद्यमियों के हितों की रक्षा तथा उनके विकास के लिए चैंबर निरंतर कार्य कर रही है। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।बैठक यह भी पढ़ें- सदस्यता विस्तार माह में 100 नए उद्यमियों को जोड़ने का लक्ष्य में सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभाव...