जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- पश्चिमी सिंहभूम के दो दृष्टिबाधित युवाओं ने लद्दाख की 20 हजार फीट से अधिक ऊंची ज़ो-जोंगो चोटी के पर्वतारोहण अभियान में हिस्सा लिया। तोड़ानहातु निवासी 24 वर्षीय शेखर गोप सफलतापूर्वक शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। कड़ाजामदा निवासी 23 वर्षीय धीरोज कुमार स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण 16,732 फीट ऊंचाई स्थित बेस कैंप तक ही पहुंच सके। जन्म से शत प्रतिशत दृष्टिबाधित दोनों युवाओं के जीवन में बदलाव वर्ष 2022 में टाटा स्टील फाउंडेशन की 'सबल' पहल से आया। उन्होंने ब्रेल, स्वतंत्र आवागमन, दैनिक जीवन कौशल और डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण लिया। बाद में दोनों मोबिलिटी ट्रेनर बने और अन्य दृष्टिबाधित लोगों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करने लगे।तुमुंग के आउटडोर प्रशिक्षण से उनमें नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ा। शेखर झारखंड ब्लाइंड फुट...