पश्चिमी सिंहभूम की बालिका टीम को दूसरा स्थान
चाईबासा, अक्टूबर 6 -- चाईबासा, संवाददाता। रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स ग्राउंड में 3 अक्तूबर से आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 में पश्चिमी सिंहभूम जिले की बालिका एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 आयु वर्ग में ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले की बालिका टीम की इस शानदार उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोच तथा शिक्षा कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि खेलो झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता विद्यालयों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देने तथा उन्हें राज्य स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच है। यह भी पढ़ें- किख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.