चाईबासा, जनवरी 2 -- चाईबासा,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में सिंहभूम फाईटर्स की टीम ने सिंहभूम टर्मिनेटर्स को 37 रनों के अंतर से पराजित कर दिया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंहभूम फाईटर्स की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिशान और अभिनव का शानदार प्रदर्शन फाईटर्स की ओर से जिशान अहमद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दस चौके और तीन छक्के की मदद से 83 रन बनाए। अभिनव सिंह ने भी बेहतरीन पारी खेलते हुए तेरह चौकों की सहायता से 65 रनों का योगदान दिया। बाद के बल्लेबाजों में चंदन प्रसाद ने ...