धनबाद, जून 17 -- केके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नेरो, गोविंदपुर में मंगलवार से शुरू हुई 26वीं यूथ झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के उद्घाटन मैच में बालक वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम ने हजारीबाग को 38-22 से, टाटा स्टील ने रामगढ़ को 29-10 से तथा रांची ने छोटानागपुर को 44-12 से पराजित कर दिया। वहीं बालिका वर्ग में बोकारो ने सरायकेला को एक रोमांचक मुकाबले में 24-20 से हरा दिया। झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन से संबद्ध प्रतियोगिता का आयोजन जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की मेजबानी में हो रही है। चार दिवसीय इस टूर्नामेंट में पूरे झारखंड से 400 बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की शुरुआत राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के मार्च पास्ट से हुई। मुख्य अतिथि जमशेदपुर के विधायक सरयू राय समेत अन्य अतिथियों ने भगवान बिरसा म...