औरंगाबाद, मार्च 14 -- जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे ने बताया कि रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव होने की संभावना है। अगले दो से तीन दिनों तक आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवा चलने के भी आसार हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जिले में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे मौसम में असामान्य गर्माहट महसूस की गई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है, हालांकि पूर्वा हवा के कारण वातावरण में उमस बनी रह सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.