गंगापार, जनवरी 24 -- अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी लेकर आ रहीं हवाओं के कारण शुक्रवार की सुबह से दिन भर बादलों की सरगर्मी बनी रही। इस दौरान उत्तर दिशा की ओर से सर्द हवाएं भी चलीं, जिस कारण से मौसम में ठंडक घुल गई।पंजाब और पाकिस्तान के बॉर्डर पर बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आ गया है। पिछले चौबीस घंटे में दिन का अधिकतम तापमान लगभग डेढ़ डिग्री ऊपर आ गया। मौसम विभाग से जुड़े जानकारों के अनुसार इस समय हवाओं की दिशा बदली है। हिमालय में बर्फवारी हो रही है। जैसे ही उत्तरी हवाएं सक्रिय होंगी, जिले में फिर एक बार ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस दौरान रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। पिछले चौबीस घंटे में देखें तो तापमान में उछाल आ गया। शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.