शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। बेहद ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ की चपेट में आए जनपद में मौसम ने अचानक करवट ली है। करीब हजार किलोमीटर लंबी ट्रफ लाइन के कारण वेस्ट यूपी से लेकर शाहजहांपुर समेत पूर्वी हिस्सों तक इसका असर देखा जा रहा है। जिले में तिलहर, कटरा, निगोही, बंडा और कलान सहित कई क्षेत्रों में करीब ढाई मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में एक ही दिन में भारी गिरावट आई। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 17.8 डिग्री पहुंच गया। करीब 14 डिग्री की गिरावट से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अचानक बदले मौसम से जनजीवन पर भी असर पड़ा है। गन्ना शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि आज भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला है। किसानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.