गंगापार, मार्च 28 -- मौसम में फिर बदलाव की आहट आ रही है। अलग-अलग हिस्से में एकसाथ तीन सिस्टम बनने से इलाके में 31 मार्च और एक अप्रैल को बारिश होने की संभावना मानी जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है। अगले दो दिन तक मौसम धीरे-धीरे साफ होगा। बताया गया है कि उत्तर-पश्चिम हिस्से में जो पश्चिमी विक्षोभ बना था, वह जम्मू कश्मीर पहुंच गया है। राजस्थान में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। साथ ही राजस्थान से एक ट्रफ लाइन पश्चिमी हिस्से तक आ रही है। जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान के विशेषज्ञ आकाश मिश्र ने बताया कि 30 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो होगा। इससे 31 मार्च और एक अप्रैल को कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है। तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है। हालांकि शनिवार को बादलों के बीच तीखी धूप से खिली रही। पिछल...