बरेली, अप्रैल 27 -- पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अगले चार-पांच दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और बादल छा सकते हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। लगातार कई दिनों से दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की वजह से गर्मी प्रचंड रूप में पड़ रही है। गर्मी के साथ ही दिन में चल रही गर्म हवा के चलते लोग काफी परेशान रहे। यह भी पढ़ें- चुभती गर्मी में आने वाले है राहत की बौछार, झमाझम बारिश के लिए तैयार हो जाएं ये राज्य हीटवेव का असर दैनिक जीवन पर दिखने लगा है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले चार-पांच दिन ...