अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को अलीगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि, अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान भी जताया गया है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज धूप के चलते दोपहर के समय गर्माहट महसूस होने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, रात के समय अभी भी ठंडक का असर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.