बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और पहाड़ों से आ रही शुष्क हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट जारी है। रात के साथ ही अब दिन में भी पारा नीचे लुढ़क गया है। पछुआ हवाओं के चलते ठंड के साथ ही गलन का असर भी दिखने लगा है। गुरुवार को दिन में धूप के बाद भी लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। ग्रामीण इलाकों में अलाव जलने शुरू हो गए हैं। वहीं शहर में भी बच्चों और बुजुर्गों के लिए लोगों ने हीटर-ब्लोअर निकाल लिया है। गुरुवार को आसमान साफ रहा। शुष्क हवाओं के चलते तापमान में सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। दिन में अधिकतम तापमान इस सीजन में पहली बार 22 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा। दिन में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दिन के साथ ही रात में भी तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.