सीवान, जनवरी 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में शनिवार से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। आसमान में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इससे ठंड में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को सुबह और शाम के समय ज्यादा सर्दी का एहसास हो रहा है। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम के बदले तेवर के चलते लोग घरों से निकलते समय गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। जिले का मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान के अनुसार पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। 26 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 29 जनवरी को उत्तर बिहार के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीवान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.