कुशीनगर, मार्च 22 -- पडरौना, निज संवाददाता।पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में शनिवार को बेमौसम हुई बारिश से पकी फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं बारिश के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। इससे पूरा दिन मौसम सुहाना बना रहा। बारिश से गन्ना व सब्जी आदि फसलों को फायदा हुआ है। पूरा दिन में कुल 13.4 एमएम बारिश हुई है।पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में वर्फबारी होने के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई है। इसका नतीजा रहा कि शनिवार को जिले में बेमौसम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक स्रुती बी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बेमौसम बारिश हुई है। पकी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं गन्ना समेत सब्जी के फसलों को बारिश से संजीवनी प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि औसत तापमान (सामान्य) 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.