मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। तापमान में उतार चढ़ाव के दौर के बीच तीन दिन बारिश की फुहार पड़ने की आहट हुई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार को आसमान पर आंशिक तौर पर बादल छाने, कहीं कहीं हल्की बारिश होने और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जाहिर की गई है, जबकि, शुक्रवार को आसमान लगभग पूरी तरह बादलों से ढका रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने या बूंदाबांदी होने के आसार हैं। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देते ही नम हवा चलेगी और दिन के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.