देहरादून, जून 7 -- उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, और नैनीताल जैसे मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश होने की उम्मीद है जिससे वहां मौसम सुहावना रहेगा। अगले 2 से 3 दिनों तक मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी बढ़ेगी, लेकिन 11 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा जिससे मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश देखी जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि 11 जून से पहले मैदानों में एक डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। अगले दो से तीन दिन में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, उसके बाद 11 जून से एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव...