गया, नवम्बर 27 -- दो दिनों से ठंड बढ़ी हुई। दिन में तो धूप से राहत है। लेकिन, रात में ठंड सता रही है। सुबह धूप निकलने के घंटे भर बाद तक सर्दी है। पछुआ चलने से ठंड के कारण न्यूनतम तापमान दो दिनों से 10 डिग्री के नीचे रह रहा है। गुरुवार को अधिकतम 26.8 व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। गुरुवार को औरंगाबाद और राजगीर के बाद गया जी सबसे ठंडा रहा। औरंगाबाद के 9.7 और राजगीर का 10.0 डिग्री रहा था। गया जी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा था। हालांकि पशिच्मी विक्षोभ का प्रभाव नहीं रहने से कड़ाके की ठंड नहीं है। पिछले साल 27 नवंबर 2024 को अधिकतम 25.7 व न्यूनतम 14.6 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में विशेष परिवर्तन का अनुमान नहीं है। न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.