पश्चिमी विक्षोभ का असर; हिमाचल के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
शिमला, अक्टूबर 24 -- एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर मौसम बदलने वाला है। हिमाचल में भी मौसम करवट ले सकता है। शनिवार शाम से रविवार तक चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। लाहौल-स्पीति में ठंड बढ़ गई है। माइनस 0.5 डिग्री तापमान के साथ कुकुमसेरी हिमाचल प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।इन 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में शनिवार को शाम से 7 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों में कुछ स्थानों पर मौसम बदल सकता है। रविवार को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल स्पीति में बारिश व बर्फबारी की संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.